Site icon OmExpress

करोड़ो की फसलों का नुकसान किया टिड्डी ने :बिश्नोई

बीकानेर । करोड़ों की फसलों को चट कर गई टिड्डी, लाखों-करोड़ों का खर्चा कर किसानों ने की थी बुवाई। सब पर ट्डिडीयों ने फेर दिया पानी
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि जैसलमेर क्षेत्र के किसानों के फोन आ रहे हैं कि टिडी दल ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया
विधायक बिश्नोई ने बताया यदि समय रहते टिड्डी दल पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह टिडी दल आगे बढ़कर बीकानेर जिले के लाखों हेक्टेयर में अन्नदाता की अरबों रुपए की फसल बर्बाद कर सकती है

इसलिए उन्होंने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर देश के अन्नदाता को टीडी दल से बचाने के लिए कहा और उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार को भी पत्र लिखकर बताया कि देश का अन्नदाता बर्बाद हो रहा है राज्य सरकार के हाथ खड़े हैं और राजस्थान सरकार दूसरी तरफ पंचायती राज के चुनाव को दो चरणों में कर भारी भरकम पैसा पानी की तरह बहा रही है और उन्होंने बताया कि जैसलमेर क्षेत्र के किसान अपने स्तर पर साहूकार से कर्जा उठाकर क्षेत्र में किसानों का ग्रुप बनाकर हजारों किसान 500 ट्रैक्टरों के पीछे स्प्रे मशीन जोड़कर अपने स्तर पर टिड्डी दल को कंट्रोल कर रहा है राजस्थान सरकार के पास उन किसानों को टिड्डी दल को कंट्रोल करने के लिए निशुल्क दवाइयां भी नहीं उपलब्ध हो रही है किसान साहूकार कर्ज में दबता जा रहा है और विधायक विश्नोई ने बताया कि वह आज रात्रि में ही जैसलमेर क्षेत्र के टिड्डी दल से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर किसानों से रूबरू होंगे

Exit mobile version