-कहा बजरंगबली के नाम का दुरूपयोग का परिणाम जयपुर।कर्नाटक चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने बजरंगबली के नाम का दुरूपयोग किया। यह उसी का नतीजा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। आने वाले सभी चुनाव छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में लोग बीजेपी को सबक सिखाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर मोदी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। उसी मुकदमे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त हुई है। एक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। उस पर स्टे किया गया। पार्लियामेंट में बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद हाईकोर्ट में आग्रह करके मुकदमा फिर से शुरू कराया गया। उस पर फैसला देकर सजा दे दी गई। ऐसे केसों में सजा नहीं होती है। फैसला आने के कुछ दिन बाद ही उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई। जनता सब समझती है। जनता ने उनको जवाब दिया है।