Site icon OmExpress

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेमीनार का आयोजन

बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेमीनार का आयोजन पी.के.सिन्हा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम जोधपुर एवं अंशुल कुमार प्रभारी अधिकारी एवं सहायक भविष्य निधि आयुक्त के सान्निध्य में हुआ |

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव विनोद गोयल ने भविष्य निधि में सुधार हेतु अपने सुझाव देते हुए बताया कि नए रोजगारों के सृजन को ध्यान में रखते हुए EPFO में खाता खोलने वाले नए कर्मचारी हेतु प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना को पुन: लागू रखना चाहिए | श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों की जन्मतिथि में यदि अंतर होता है तो उनसे जन्मतिथि प्रमाणपत्र, पासपोर्ट व शिक्षा प्रमाणपत्र मांगे जाते हैं और इन तीनों दस्तावेजों में से एक भी दस्तावेज नहीं होने के कारण KYC की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाती है | इसी तरह अलग अलग इकाइयों से पधारे नियोक्ताओं एवं श्रमिकों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी | क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम जोधपुर पी.के.सिन्हा ने सभी नियोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर हाथों हाथ निपटाने के प्रयास किये और जो समस्याएं जोधपुर स्तर पर निपटाने लायक थी उनका शीघ्र ही निपटान का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर निर्मल पारख, के.के. मेहता, वीरेंद्र किराडू, , सीए राजेश भूरा, बीकाजी के शम्भू गुप्ता, जय कुमार भंसाली, मांगीलाल लूणिया, गोपाल करनानी, अजय मिश्रा, मनोज सेठिया सहित कई नियोक्ता एवं सदस्य उपस्थित हुए |

Exit mobile version