जोधपुर।आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से कर्मयोगी मदन सिंह आर्य की पुण्य तिथि पर शनिवार अलसुबह शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। हाथो में तिरंगा व ओउम के ध्वज लिए बाइक सवार आर्य वीरो ने पूरे मार्ग में भारत माता की-जय, जब तक सूरज चांद रहेगा-मदन सिंह जी का नाम रहेगा… जैसे जयघोष लगाकर कर्मयोगी को श्रद्धांजलि दी। 

आर्य वीर दल के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य व संचालक उम्मेद सिंह आर्य की देखरेख में प्रभातफेरी राजीव गांधी सर्कल सोजती गेट से रवाना हुई। यह प्रभातफेरी नई सड़क भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट, पावटा चौराहा, रातानाडा, नेहरू कॉलोनी, सेनापति भवन रोड, शिव मंदिर, मोहनपुरा पुलिया होते हुए पुनः सोजती गेट पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य सर, चांदमल आर्य, जितेंद्र सिंह, भंवरलाल आर्य, शिवकुमार सोनी, छात्रनेता मानवेन्द्र सिंह, यादवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।