Site icon OmExpress

कलश यात्रा के साथ महरोली में भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

रींगस (सुशील कुमार वर्मा)।कस्बे के निकटवर्ती ग्राम महरोली में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया, रामजीलाल शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ कथा संयोजक श्यामलाल, सह संयोजक प्रकाश व सुभाष मित्तल के द्वारा सीताराम जी मंदिर से किया गया। कलश यात्रा महरौली के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल राजपूत भवन पहुंची, कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कलश यात्रा में भामाशाह दातार सिंह, उपसरपंच जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सहित गांववासी शामिल हुए। कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमे बाल व्यास रितम कौशिक देव जी कथा सुनाएगी। भागवत कथा का समापन 8 मई को हवन, कीर्तन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

Exit mobile version