Site icon OmExpress

कलेक्टर कार्यालय परिसर में लोगों का प्रदर्शन

बीकानेर /हरिण शिकार का मामला। शुभलाई हिरण शिकार मामले के दो और आरोपी वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिए हैं। रेंजर इकबाल खां के अनुसार रविवार को कक्कू खां व मलकू खां को उनके गांव सादोलोई के पास ही रोही से दबोचा गया। इससे पहले 31 जनवरी को शरीफ खां उर्फ कालू खां निवासी सेनवाला छत्तरगढ़ को गिरफ्तार किया गया था, जो तीन दिन के रिमांड पर चल रहा है। वहीं दो आरोपी शुरूआत में ही गिरफ्तार हो चुके थे। उन्हीं से खुलासा हुआ था कि शिकार करने वाले कुल 6 लोग थे।

जिन्होंने एक गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए शिकार किया था। हालांकि मामले में चालीस हिरणों के शिकार की बात कही जा रही है,लेकिन रेंजर इकबाल के अनुसार मौके पर 6 कट्टों में हिरण अवशेष बरामद किए गए थे। जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच हिरणों के शिकार की पुष्टि की गई है। वहीं आरोपियों ने पांच से छ: हिरणों के शिकार की बात कबूली है।

Exit mobile version