Site icon OmExpress

कवयित्री-साहित्यकार ऋतू शर्मा को श्रेष्ठ सृजन सम्मान

बीकानेर, । विख्यात साहित्यकार कवयित्री ऋतू शर्मा की विभिन्न पुस्तकों के प्रकाशन एवं हाल ही में उनकी पुस्तक ‘सरप्राइज’ के लिए उन्हें मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य का पुरस्कार मिलने पर बुधवार को शाकद्वीपीय समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें ‘श्रेष्ठ सृजन सम्मान 2023’ से सम्मानित किया। श्रीमती शर्मा का सम्मान करने वालों में शंकर सेवग, विकास शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, शिवरतन, संजय शर्मा, वीणा शर्मा, उर्मिला शर्मा आदि गणमान्य जन सम्मिलित थे। इस अवसर पर कवयित्री साहित्यकार ऋतु शर्मा को श्रीफल, पुष्पगुच्छ, शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने सम्मान के लिए आभार ज्ञापित करते हुए ऋतु शर्मा ने कहा कि समाज द्वारा उनके सृजन एवं लेखन के लिए सम्मानित किए जाने पर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं तथा यह शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का संबल ही है जिससे आज समाज में महिला साहित्यकार व अन्य प्रतिभाएं अपने अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती शर्मा का बहुमान करते हुए शंकर सेवग ने उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया और कहा कि ऋतु शर्मा के साहित्य में दर्शित उज्ज्वल संस्कारों से समाज के युवा एवं किशोर वर्ग को सही राह का अनुगमन करने में आसानी होती है वहीं उनसे प्रेरणा लेकर अन्य प्रतिभाएं भी निरंतर प्रकाश में आ रही हैं। उन्होंने ऋतु शर्मा को लेखन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने हेतु अपनी मंगलकामनाएं प्रकट कीं।

Exit mobile version