कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी की चार पुस्तकों का लोकार्पण रविवार को


बीकानेर/ शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान बीकानेर के तत्वावधान में कवि-संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी को समर्पित समारोह में हिन्दी- राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की चार पुस्तकों का लोकार्पण रविवार 25 फरवरी को होगा।
संस्था सचिव साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि पिछले तीन दशक से निरन्तर सृजनरत्त वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी की चार पुस्तकों का लोकार्पण रविवार को नागरी भंडार स्थित महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में होगा। स्वर्णकार ने बताया की सूर्य प्रकाशन मंदिर से प्रकाशित जोशी की डायरी विधा की पुस्तक ‘स्मृति वलय’ एवं जवाहरलाल नेहरु बाल साहित्य अकादमी, जयपुर से प्रकाशित हिन्दी बाल कथा संग्रह ‘दादी का दुलारा’ के साथ ही साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से प्रकाशित मैथिली उपन्यास का राजस्थानी अनुवाद ‘दो पत्र’ एवं कन्नड़ उपन्यास ‘अवधेश्वरी’ राजस्थानी भाषा में अनुवादित पुस्तकों का लोकार्पण रविवार को दोपहर 4:15 बजे होगा।
उल्लेखनीय है कि जोशी के अब तक छह कविता संग्रह सब के साथ मिल जायेगा, मौन से बतकही,
एक रात धूप में, सूरज में तारो की तलाश, कद आवैला खरूंट एवं हेली रा हेला तथा छह कहानी संग्रह सहित अन्य विधाओ में दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
इससे पूर्व जोशी को नगर विकास न्यास द्वारा मैथिली शरण गुप्त हिन्दी साहित्य का पुरस्कार, जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा चार बार सम्मान, नगर निगम बीकानेर द्वारा सम्मान, नगर स्थापना दिवस के अवसर पर राव काधंल सम्मान, प्रोफेसर सहदेव सिंह स्मृति पुरस्कार एवं सम्मान, छतीसगढ, नंद चतुर्वेदी सम्मान, हल्दीघाटी, रोटरी क्लब बीकानेर का खींवराज मुन्नी लाल सोनी राजस्थानी भाषा पुरस्कार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल महोदय द्वारा 25 जनवरी 2020 को सम्मानित किया गया।
आशु कवि रतनलाल व्यास स्मृति साहित्य सम्मान फलोदी, जुम्मै री नमाज राजस्थानी कहानी संग्रह के लिए डेह नागौर का राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान मिल चुके है।