Site icon OmExpress

कवि कृष्ण कुमार सैनी का मथुरा के काव्य महाकुम्भ में हुआ सम्मान

-शहीदों के चरणों में मेरे चारों धाम है- कवि कृष्ण

दौसा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित हुए तीन दिवसीय काव्य महाकुंभ में दौसा की मारुति कॉलोनी निवासी कवि कृष्ण कुमार सैनी को उनके साहित्यिक योगदान के फलस्वरूप सम्मानित किया गया है।
दौसा से राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी के साथ सचिव कवि दिनेश तूफानी, कवि अनुराग प्रेमी, कवि हितेश अजनबी, अशोक दीप, णमोकार जैन को भी सम्मानित किया गया। सारथी परिवार के सचिव मफतलाल अग्रवाल ने बताया कि इस अयोजन में सम्पूर्ण भारत वर्ष से लगभग 300 साहित्यकारों ने भाग लिया था। सभी को मुख्यातिथि पूर्व सांसद कविओमपाल सिंह निडर , विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि पदम् अलबेला द्वारा दुपट्टा, सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह व मानदेय भेंटकर सम्मानित किया गया।
सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में मुझ कृष्ण का सम्मान मेरे लिए अपने आप में गौरव की बात है। इस महाकुंभ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रेष्ठ कवियों का चयन उनकी रचना प्रस्तुति के आधार पर किया गया था। कवि कृष्ण कुमार सैनी ने काव्य पाठ के दौरान अपनी देशभक्ति कविताएँ सुनाकर शहीदों की यादें ताजा कर दी। उन्होंने “जान भले चल जाए लेकिन आन बान और शान रहे, मतलब नहीं दुनियादारी से जिंदा हिंदुस्तान रहे” पंक्तियां सुनाकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। सम्मान मिलने पर सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों सहित देशभर के साहित्यकारों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Exit mobile version