Site icon OmExpress

कश्मीर में बन रहा देश का पहला केबल ब्रिज

-अब ओर रोमांचक होंगा कटरा का सफर

ओम एक्सप्रेस – नई दिल्ली
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ब्रिज को लेकर एक ट्वीट भी किया,रेल मंत्री ने आने ट्वीट में केबल ब्रिज से जुड़ा एक वीडियों भी ट्वीट किया।जिसमें अंजी पुल को उत्कृष्ट इंजीनिरिंग का बेहतरीन नमूना बताया गया।

सीमांत प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रेलवे अपना नेटवर्क तेजी से बढ़ाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है. आपको बता दें कि इसी क्रम में इंडियन रेलवे कश्मीर में भारत का पहला केबल रेल ब्रिज भी बना रहा है. जानकारी के मुताबिक कटरा और रियासी के बीच भारतीय रेल देश का पहला केबल पर टिका रेल ब्रिज बनाने जा रही है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ब्रिज को लेकर एक ट्वीट भी किया है. रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में केबल ब्रिज से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें अंजी पुल को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना बताया गया है. रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये ब्रिज ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक हिस्सा है जो जम्मू कश्मीर क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करेगा व राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Exit mobile version