Site icon OmExpress

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की मूर्ति को किया वापस स्थापित

– पवित्र सरोवर के जल से मूर्ति का शुद्धिकरण करके पहनाई माला

– कांग्रेस ने शीघ्र नई मूर्ति लगाने की कि प्रशासन से मांग

– नेहरू जी की मूर्ति को उखाड़ने वाले आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग

रिपोर्ट – अनिल सर

अजमेर / पुष्कर।तीर्थ नगरी पुष्कर में रात्रि में हरियाणा के दो युवकों ने नशे में नेहरू जी की मूर्ति को उखाड़ दिया जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश उत्पन्न हो गया वहीं नेहरू जी की मूर्ति के उखाड़ने की खबर मिलते ही प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए मूर्ति उखाड़ने वाले दो आरोपियों को घटना के मात्र दो घण्टे बाद ही तत्पर कार्यवाही करते हुए तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं तथा नशे की हालत के अंदर उन्होंने मूर्ति को उखाड़ दिया था वहीं आज सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नेहरू उद्यान पर इकट्ठे हुए और उन्होंने तहसीलदार अरविंद कविया नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस की मौजूदगी में नेहरू जी की मूर्ति को वापस स्थापित कर पवित्र सरोवर के जल से शुद्धीकरण कर माला पहनाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली ने कहा कि हरियाणा से आकर पुष्कर में नेहरू जी की मूर्ति को उखाड़ कर अराजकता फैलाने वाले युवकों से गहन पूछताछ करें और उनको कठोर से कठोर सजा दी जाए उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से शीघ्र मांग की जाएगी कि वह पुष्कर में अंबेडकर जी नेहरु जी की और महात्मा गांधी तीनों की मूर्ति नहीं लगाई जाए इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया जगदीश कुर्डिया पार्षद ओमप्रकाश डोळ्या टीकम शर्मा धीरज जादम शंभू चौहान शरद वैष्णव गोपाल तिलोनिया संजय जोशी दामोदर मुखिया विकास मुखिया हनुमान खोरवाल भागचंद दगदी चंद्रशेखर गोड सुरेश पाराशर आलोक भार्गव बैधनाथ पाराशर सोनू नागौरा गोपाल जांगिड़ गोपीसिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version