Site icon OmExpress

कांग्रेस की आवाज बन रही है, राहुल प्रियंका गांधी सेना: संतोष वर्मा

नई दिल्ली / इंदौर ।कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा के मध्य प्रदेश प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा ने पंडित जगदीश शर्मा का आभार व्यक्त किया। संतोष वर्मा ने कहा कि शर्मा की मेहनत से कांग्रेस पार्टी व राहुल प्रियंका गाँधी सेना मजबूती व बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ रही हैं और हम उनके आभारी है कि उन्होंने हमे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और हमें इस लायक समझा हैं कि हम कांग्रेस के नेतृत्व में देश की जनता की सेवा कर सके। वर्मा ने कहा कि यह पंडित जगदीश शर्मा की पार्टी के प्रति ईमानदारी , सच्ची निष्ठा ,कड़ी मेहनत ही हैं कि आज देश के हर हिस्से से हजारो की संख्या में कार्यकर्ता सेना के साथ जुड़कर भाजपा सरकार से परेशान देश के लोगो की समस्याओं का हल कर रहे हैं और कांग्रेस के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा रहे हैं। राहुल प्रियंका गाँधी सेना के कर्मठ कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो से सीधे संवाद कर रहे हैं और बीजेपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से जो आम जनता महंगाई की मार झेल रही हैं ,देश का युवा बेरोजगार हैं , महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं ,ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ लोगो को जागरूक बना रहे है। संतोष वर्मा ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार के झूठे वादों की पोल देश के सामने खुल चुकी हैं और लोग जान चुके हैं कि सत्ता की चाह में भाजपा सरकार कितनी गन्दी राजनीती कर रही है। मोदी सरकार में किसान सड़क पर आ गया हैं , मजदूर भूखा मर रहा हैं, देश का युवा बेरोजगार हो गया हैं ,महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के सभी कार्यकर्ता अपनी कड़ी मेहनत से पार्टी व संगठन को पहले से ज्यादा मजबूती दिलाएंगे और उनको यकीन हैं कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी देश की जनता का विश्वास बन सत्ता में वापसी करेगी।

Exit mobile version