

बारां, (राजेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे,प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं के आगामी 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर पधारने को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष बारां सिद्वार्थ नागर एवं मण्डल अध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद कुमार सुमन द्वारा आज कई क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया गया।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बारां सिद्वार्थ नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान के 13 जिलो के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली ईआरसीपी परियोजना को लेकर की गई वादा खिलाफी को लेकर आगामी 16 अक्टूबर को बारां जिले से जन-जागरण अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा,प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं के आगामी 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर पधारेंगे। इस कार्यक्रम में बारां जिले सहित कोटा, झालावाड आदि जिलों से भी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
आज बारां तहसील के ग्राम नारेडा, पाठेडा, आंकेडा, हीकड, लुहारिया, जालेडा सहित कई गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क कर उन्हें 16 अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया। इस दौरान चम्पालाल सुमन पूर्व सरपंच,शिवराज गुर्जर, गजानन्द सुमन, दशरथ नागर, सीताराम नागर, रामसागर मेघवाल, भीमराज चौधरी आदि कांग्रेसजन साथ में रहे।
