Site icon OmExpress

कांग्रेस नेत्री उमा सुथार का जन्मदिन पर शहर के कवियों ने जमाया रंग

बीकानेर। राजस्थान महिला प्रदेश कोंग्रस की महासचिव उमा सुथार द्वारा स्काई बाइट्स रूफटॉप रेस्टोरेंट में एक साहित्यिक आयोजन किया l जिसमें शहर के गण मान्यों ने भाग लिया।
अवसर था कांग्रेस महिला प्रदेश सेक्रेटरी उमा सुथार के जन्मदिन का, जिसे उन्होंने अपने संबंधियों के साथ साहित्यिक वातावरण में खुले आकाश के नीचे मनाने का निश्चय किया।
जन्म दिवस के अवसर पर शहर के कवि श्री राजाराम स्वर्णकार , नेमचंदजी गहलोत, कैलाश टॉक और डॉ. कृष्णा आचार्य ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यमय बना दिया। फिर शुरू हुआ उपहारों का आदान – प्रदान. साथ में लजीज व्यंजनों युक्त भोजन. सभी कवियों का शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में पत्रकार ओम दैया, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम सोनगरा सुशीला सारस्वत और मिलन गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version