Site icon OmExpress

कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिन्दा बताया


-जुमलों वाली इस पार्टी के झांसे में जनता नहीं आएगी

बीकानेर, । ऊर्जा मंत्री व कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिन्दा बताते हुए कहा कि इस संकल्प पत्र में ऐसा कुछ नहीं है, जो बताने लायक हो। भाजपा का संकल्प पत्र थोथी घोषणाओं और झूठ के अंबार के सिवाय कुछ भी नहीं है। राजस्थान की जनता इनका सच जानती है। प्रदेशवासी कांग्रेस के साथ है और एकबार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने को आतुर है।

भाटी ने कि हमारी सरकार पहले से ही 1000 रूपये वाला रसोई गैस का सिलेण्डर 500 रूपये में दे रही है। भाजपा की 450 रूपये सब्सिडी देने बाद में भी उपभाक्ताओं को 500 रूपये में गैस सिलेण्डर नहीं मिलेगा, फिर भाजपा ने पहले भी इस प्रकार जुमले बाजी करके जनता को ठगने का काम किया है।
भाटी ने कहा कि राज्य मंे वर्तमान गहलोत सरकार 12वीं पास प्रतिभाशाली बालिकाओं को स्कूटी दे रही है। इसमें कोई नई बात भाजपा ने नहीं कही। हमारी योजना को अपनाया है। इसका मतलब है कि हमारी योजनाओं को लिया है। राज्य के हर जिले में पहले से ही महिला थाना चल रहे है। 25 लाख नौकरियां देने का संकल्प पत्र मंे जो बात कही है वह भी युवाओ के साथ मजाक है। इससे पहले भी भाजपा की केन्द्र सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, उनका यह वादा बाद जुमला साबित हुआ है। हकीकत यह कि प्रतिवर्ष एक लाख नौकरी भी नहीं दे पाये। इनके पास मुंगेरी लाल के सपने दिखाने के सिवाय कुछ नहीं है। यह देश के नौजवानों के भविष्य के साथ धोखा है। केन्द की भाजपा की सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज तो नहीं खोल सकी, एम्स जैसे हॉस्पिटल क्या खोलेंगी।
भाटी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को ट्रेनिंग रोजगार मुखी प्रशिक्षण राजस्थान में हमारी सरकार दे रही है। राज्य मे पर्यटन का बढावा दिया जा रहा है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने धार्मिक पर्यटन के लिए करोडों़ रुपये दिए हैं। इसके तहत नागौर, जैसलमेर और अलवर जिले में कई विकास कार्य होंगे। गहलोत सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ऐसे स्थानों पर यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर, जैसलमेर और अलवर जिले के धार्मिक स्थलों पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस की 07 गारंटी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश उन्नति और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने पांच वर्ष में शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली,पेयजल और पर्यटन सहित तमाम विभागों में अभूतपूर्व कार्य किया है। प्रत्येक स्थान पर मिल रहा जनसमर्थन इस बात का गवाह है कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा के भ्रमित करने वाले वादों को जनता नकारेगी।

Exit mobile version