Site icon OmExpress

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ सद्बुद्वि यज्ञ

श्रीमाधोपुर, 27 जुलाई।कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर आज उपखंड श्रीमाधोपुर की स्टेशन रोङ पर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा षडयंत्र रचकर की जा रही लोकतंत्र हत्या करने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह के नेतृत्व में सद्बुद्वि यज्ञ किया गया।

यज्ञय के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ ने बताया कि राजस्थान की जनता द्वारा लोकतंत्रीक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या कर सरकार गिराने पर तुली हुई है। हम प्रदेश के सभी सेवादल कार्यकर्ता प्रदेश की आठ करोङ जनता की ओर से येह अपील करते है की केन्द्र की भाजपा सरकार को ईश्वर सद्बुद्वि प्रदान करें की वो अपने हठधर्मीता से बाज आयें ओर प्रदेश की सरकार मे किसी प्रकार हस्तक्षेप नहीं करें तथा कोरोना विपदा पर सरकार को जनता के काम करने देवे।

सद्बुद्वि यज्ञ में सेवादल तहसील प्रभारी हरसाय बिजारनियाँ,एडवोकेट राजवीर घौसल्या,अशोक यादव,राजेश सोनी,कैलाश शर्मा,राकेश सैनी,श्याम यादव,ख्यालीराम, सुनिल यादव ने मंत्रोचारण कर आहुतियां दी।

Exit mobile version