लक्ष्मणगढ़ (सीकर), 24 अगस्त। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 24 अगस्त से 2 अक्तूबर महात्मा गाँधी जयंती तक सेवादल सदस्यता अभियान के कार्येकर्म का आज लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहर के वार्डो से शुभारम्भ किया गया।

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ ने बताया की सेवादल सदस्यता अभियान जिले के सभी आठ विधानसभाओं में विभिन्न चरणों में शुरू किया जायेगा। सदस्यता अभियान के पहले चरण में लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, सीकर विधानसभा में शुरुआत किया जायेगा उसी कङी मे आज लक्ष्मणगढ़ शहर के वार्ड 16,19,20 में सेवादल की कार्येशाला लगाकर सदस्यता अभियान शुरू किया गया।

सदस्यता अभियान घर घर जाकर कांग्रेस सेवादल के इतिहास के बारे में बताया गया तथा सदस्यता फार्म भरकर जोङा गया। आज पहले दिन 500 से ज्यादा कांग्रेस सेवादल सदस्यता बनाये गये। सदस्यता अभियान के दौरान सेवादल तहसील प्रभारी बुन्दु खां राजास,पार्षद संजय भानुका,नन्दु सिंह शेखावत,जीतु भोजासर,राध्येश्याम पुरोहित,ललित बुटोलिया,सुशील कुमावत,दीपक पांडेय,पार्षद अनिल चन्देलिया,सुरेश पारीक,कृष्ण कुमावत,निखिल वर्मा,सिद्धार्थ जोशी,विकास चावला,बुधप्रकाश बडगुजर,मुकेश कुमावत, मनीष शर्मा,पवन कुमावत,अज़ीम ख़िलजी, राजेश शर्मा,राकेश शर्मा,संदीप जांगिड़ सहित काफी सेवादल कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।