फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर 6 स्थिति एक कारखाने में सोमवार को ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई।हादसे के वक्त पिता मौके पर था। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की फैक्ट्रियों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। पिता अपने दोनों बेटों के साथ फैक्ट्री की एक पाइप लाइन को ठीक करने आया था।हादसा दोपहर के करीब के आर कंपोनेंट नाम से एक फैक्ट्री हुआ।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 6 मे ओद्योगिक क्षेत्र में मशीनों के कलपुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में धमाका होने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नंगला एन्क्लेव निवासी राहुुल और रोहित के रूप में हुई है। उनके पिता आनंद यादव गैस पाइप रिपेयरिंग एजेंसी संचालक है।लेकिन फैक्ट्री में वे कांट्रेक्ट पर गैस पाइप रिपेयरिंग करने पहुंचे थे।दोनों बेटों को काम में हाथ बंटाने के लिए साथ लेकर गए थे। आनंद फैक्ट्री में मशीन का गैस पाइप रिपेयरिंग करने लगे। बेटों को उन्होंने दूसरे कोने में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए भेज दिया। जैसे ही उन्होंने सिलेंडर उठाया उसमें जोरदार आवाज के साथ धमाका हो गया।
आनंद यादव ने बताया कि उनके दो ही बेटे हैं। बड़ा बेटा राहुल इंजीनियरिंग
कर एक कंपनी में नौकरी कर रहा था, वहीं छोटा बेटा राहित अभी कॉलेज में
पढ़ाई कर रहा था। रविवार की छुट्टी के चलते दोनों घर पर ही थे। सुबह
उन्हें फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से एक मशीन के गैस पाइप रिपेयरिंग के लिए
बुलाया गया। रविवार की छुट्टी के कारण पहले तो उन्होंने इंकार कर दिया।
सिलेंडर भी तभी से यूं ही पड़े थे और उनमें से गैस लीक हो रही थी। यह बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उनसे छिपाई। फैक्ट्री का कोई भी कर्मचारी जानबूझकर गैस सिलेंडरों के पास नहीं गया। उनके बेटों को भेजा गया।
पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। अनंद यादव की तरफ से फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत मिली है।जयवीर राठी, एसीपी बल्लभगढ़ ने बताया कि आनंद यादव की तरफ से शिकायत मिली है।मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।