Site icon OmExpress

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, जनसमस्याओं के त्वरित निदान में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम कहा राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने

पटना ,अनमोल कुमार

पटना। पटना के वीरचंद पटेल मार्ग अवस्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता दरबार में आज राज्य के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी तथा उसका त्वरित निदान भी किया इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी अहम है कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जा रहा है उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के साथ न्याय का जो वादा किया गया है उसे आम आदमी तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं उसे वास्तविकता के धरातल पर उतारने में सब की अहम भूमिका है पार्टी कार्यकर्ता सजग हैं तथा वे आम आदमी से सीधे कनेक्ट है उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को तीव्र किया गया है कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के ऊपर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। आयोजित कार्यकर्ता दरबार में मंत्री सुमित कुमार सिंह के संग राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी उपस्थित थे उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुना और उसका त्वरित निदान किया।

Exit mobile version