Site icon OmExpress

कार्यशाला में पार्षदों को बताए समितियों के अधिकार एवं कर्तव्य*

बीकानेर, 13 जुलाई। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा गठित नगर निगम की समितियों के अधिकारों एवं कर्तव्यों से सदस्यों को अवगत करवाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों की कार्यशाला सोमवार को गोकुल सदन में आयोजित हुई। इस दौरान इन समितियों के गठन के लिए मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला का आभार जताया गया। वहीं कार्यशाला के दौरान नगर निगम के पूर्व आयुक्त मौला बक्श ने समितियों के अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि सरकार द्वारा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सत्रह कमेटियों का गठन 30 जून को किया गया। इनमे कार्यपालिका, वित्त, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सार्वजनिक मार्गों, स्थानों और भवनों में रोशनी, भवन अनुज्ञा एवं संकर्म, गंदी बस्ती सुधार, महिला और बाल विकास, गरीबी उन्मूलन सहित विभिन्न समितियां सम्मिलित हैं। इन समितियों में जिन पार्षदों को सम्मिलित किया गया है, उन्हें समितियों के अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत करवाया गया। पूर्व आयुक्त मौला बक्श ने विस्तार से इसकी जानकारी दी। किराडू ने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण, साफ-सफाई सहित राजस्व बढ़ाने में इन समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक सदस्य पूर्ण गंभीरता के साथ इन समितियों के कार्यों को सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद शीघ्र ही अपनी-अपनी समितियों के कार्यों को समझें और इनकी बैठकें शीघ्र बुलाएं, जिससे जनहित के रुके हुए कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो सकें। इस अवसर पर मंत्री डाॅ. कल्ला का आभार जताया गया। पार्षदों ने कहा कि डाॅ. कल्ला की पहल से इन समितियों का गठन हुआ है। इस दौरान परमानन्द, जावेद पड़िहार, रमजान कच्छावा, सुशील सुथार, मनोज नायक, सुनीता शर्मा, कुसुम भाटी, जुलेखा, वसीम खिलजी, नुसरत आरा, मेहनाज बानो, खुशबू पंवार, अकरम खादी, पारस मारू, शिव शंकर बिस्सा,मनोज जनागल, प्रफ्फुल हटीला, सुनील गेदर, अब्दुल वाहिद, वसीम फिरोज अब्बासी, शहजाद भुट्टा, मोहम्मद रफीक मौजूद रहे।

Exit mobile version