Site icon OmExpress

कार समेत नहर में डूबे 5 लोग, 10 साल के बेटे और पिता की मौत; पंचायत चुनाव में वोट डालने जा रहे थे

– मृतकों के शवों को ग्रामीणों की मदद से मोर्चरी में पहुंचाया गया

बीकानेर।जिले के बज्जू तहसील में शनिवार को पांच लोग बोलेरो गाड़ी के साथ नहर में डूब गए। इसमें से दो की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मरने वालों में 10 साल का बेटा और पिता है। कार में सवार लोग पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बोलेरो सवार खाजूवाला पंचायत समिति के गांव 12 केएचडी में मतदान करने जा रहे थे। इस दौरान करीब 7 बजे बरसलपुर के पास बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में डूब रहे तीन लोगों को बचा लिया। लेकिन भुमाराम (45) और उनके बेटे कृष्ण (10) की मौत हो गई।

– पानी से बाहर निकाली गई बोलेरो

पुलिस द्वार मौके पर पहुंचने के बाद बोलेरो गाड़ी को क्रेन की मदद से पानी के बाहर निकाला गया। जिसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बज्जू की मोर्चरी में रखवाया गया।

Exit mobile version