Site icon OmExpress

कार सवार बदमाशों ने की युवक पर फायरिंग

चंडीगढ़। कार सवार बदमाशों ने युवक पर फायरिंग
चंडीगढ़: शहर के मनीमाजरा में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां कार सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई।
बताया जाता है कि यहां स्थित फुटबाल ग्राऊंड के पास बैठे एक युवक पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि युवक बाल- बाल बच गया। वही फायरिंग की आवाज सुन आस-पास के लोगों में हड़कंप मचा गया। आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो बदमाश मौके से फरार हो गए।

फिलहाल आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मौका-ए-वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Exit mobile version