Site icon OmExpress

कावर झील और विदेशी पक्षियों का समागम लुप्त हो गई जयमंगला गढ़ से

बेगूसराय , अनमोल कुमार
बेगूसराय के मंझौल ग्राम स्थित मां सिद्धिदात्री जयमंगला गढ़ जो बिहार का प्रमुख पर्यटक स्थल और देश विदेश की पक्षियों का शरण स्थल हुआ करता था आज विलुप्त सा हो गया है ।
झील सुख गई है नौका विहार बंद हो गया और देश विदेश की लाखों पक्षियों का शरण स्थली समाप्त सी हो गई है ।अब केवल मां सिद्धिदात्री मंगला शुरू के यहां पूजा होती है । 51 शक्तिपीठों मैं एक है जयमंगला गढ़ का चंडी मंगला मंदिर जहां सती का बाया स्कंद गिरा था । यहां रक्तिम बली की प्रथा नहीं है पूरे नवरात्र यहां सप्तशती का पाठ चलता है और पूर्णाहुति के दिन हमन होती है ।

शारदीय और बसंती की नवरात्र में कलश स्थापना के बाद सामूहिक सप्तशती पाठ जागरण और यज्ञ अनुष्ठान यहां किया जाता है । माता का काली मूर्ति गर्मी में अवस्थित है जो लोगों के लिए मंगलकारी बताया जाता है ।

Exit mobile version