Site icon OmExpress

किन्नर समाज ने करवाई दो लड़कियों की शादी

बीकानेर।बीकानेर का किन्नर समाज बिन बाप की दो गरीब बेटियों के हाथ पीले करवा कर सामाजिक सरोकार को बढ़ाया है। इनकी शादी की सभी व्यवस्थाओ का जिम्मा किन्नरों की अध्यक्ष मुस्कान बाई ने उठाया है। किन्नरों की इस पहल की लोग भी सराहना कर रहे है। कुम्हारो के मोहल्ले में रहने वाली बसंती और ममता की 22 अप्रैल शादी कवाई है। इन बहने के पिता रामलाल की मौत 2017 में हो गई थी। परिवार में सात बहने और एक छोटा भाई है। जिनका पालन पोषण उनकी मां बुद्धि देवी छोटा मोटा काम कर परिवार का गुजारा कर रही है। ऐसे में किन्नर समाज इस गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आया है। बसंती ने बताया की आज उन्हें बहुत ख़ुशी हो रही है। की मुस्कान बाई उनकी शादी का सारा खर्च उठा रही है। दरसल मुस्कान बाई की गुरु स्व.रजनी बाई अग्रवाल जब इनके घर भाई के जन्म की बधाई लेने पहुंची थी उसी दिन इनके पिता की मौत हो गई थी ऐसे रजनी बाई अग्रवाल ने इनकी दो बेटियों की शादी का खर्च उठाने की बात कही थी। अब रजनी बाई खुद दुनिया छोड़कर जा चुकी है तो मुस्कान बाई ने शादी का जिम्मा उठाया है। दहेज के सामान से लेकर जेवर,पैसे सहित सभी चीजों की व्यवस्था किन्नर समाज ने की है। मुस्कान बाई गर्मी में पीबीएम अस्पतालों में पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों से पहले भी चर्चित रही है।अब एक नई सामाजिक पहल की है। गरीब घरों की लड़कियों के हाथ पीले करने (विवाह कराने का) का बीड़ा उठा कर यहां के किन्नर समाज ने पूरे देश में एक नई नजीर पेश की है।

Exit mobile version