Site icon OmExpress

किराडू और व्यास के नेतृत्व में डीआरओ से मुलाकात
ब्लाॅक और शहर अध्यक्ष सहित पीसीसी सदस्य मनोनयन अथवा निर्वाचन में प्राथमिकता संबंधी की चर्चा


बीकानेर, । कांग्रेस संगठन चुनावों के लिए नियुक्त डीआरओ राजेश त्रिवेदी से पीसीसी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू के नेतृत्व कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता ऋषि व्यास ने मुलाकात की। इस दौरान किराडू और व्यास ने पार्टी के बीकानेर शहर अध्यक्ष, बीकानेर पश्चिम के दोनों ब्लाॅक अध्यक्ष, डेलीगेट और पीसीसी सदस्य की नियुक्ति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान उनके द्वारा सर्वाधिक सदस्य बनाए गए हैं। ऐसे में इन सभी पदों पर पदाधिकारियों के निर्वाचन अथवा सर्वसहमति से मनोनयन में उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच तथा पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए इस पर विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे कांग्रेस के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका मिले तथा पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस दौरान मुकेश रामावत, गौरव व्यास, संजय व्यास और राजेश किराडू मौजूद रहे।

Exit mobile version