Site icon OmExpress

किसन संवाल भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

बीकानेर। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने वाली भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेडआरयूसीसी उत्तर मध्य रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप तिवारी ने बीकानेर के किशन संवाल को समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है। डॉॅ. तिवारी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधाओं, वृद्धि एवं समस्याओं के निदान हेतु यह समिति सक्रिय रहती है। गौरतलब है कि किशन संवाल एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सदस्य तथा भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

Exit mobile version