Site icon OmExpress

कीर्ति नगर में प्रथम कांवड़, कलश यात्रा और बाबा अमरनाथ (बर्फानी) की झांकी 20 को

जयपुर। शहर के टोंक रोड़ के कीर्ति नगर में स्थित श्री कीर्तिश्वर महादेव मंदिर (तिकोना मंदिर) प्रथम कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन रविवार, 20 अगस्त को होगा। यह यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रातः 9 बजे से आयोजित की जायेगी, इस यात्रा में मंदिर समिति द्वारा कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया जायेगा, साथ ही बैंड – बाजों और भोलेनाथ के जयकारों वाली इस यात्रा में महिलाएं सर पर मंगल कलशों को धारण कर सम्मिलित होगी।

मंदिर समिति सचिव अरविंद अग्रवाल ने बताया की रविवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक प्रथम कांवड़ और कलश यात्रा का आयोजन होगा, इसके पश्चात सायं 7 बजे से बाबा अमरनाथ (बर्फानी बाबा) की भव्य झांकी का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालुगण सम्मिलित होगे और भगवान भोलेनाथ की अद्भुत झांकी के दर्शनों का लाभ प्राप्त करेगे। इस आयोजन के साथ ही सायं काल में भोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।


Exit mobile version