कुशल वाटिका में प्रथम दिन गौतम स्वामी के महापूजन का हुआ आयोजन

बाड़मेर,। बाड़मेर-अहमदाबाद रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित बाड़मेर का हृदय स्थल कुशल वाटिका प्रांगण में आगम ज्योति प्रमोद श्रीजी म.सा. के 124वें अवतरण दिवस के उपलक्ष में 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक त्रि दिवसीय भव्य महापूजन के कार्यक्रम का हुआ आगाज प्रथम दिन गौतम स्वामी के महापूजन के कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका प्रांगण में चातुर्मास में विराजित खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी की पावन आज्ञा से, बहन म.सा. ड़ॉ विधुत्प्रभा श्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा से माताजी म.सा. रतनमालाश्री व साध्वी भगवन्त की पावन निश्रा व सानिध्य में कुशल वाटिका में 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक त्रि दिवसीय महापूजन के भव्य आयोजन का आगाज बुधवार को हुआ। बोथरा ने बताया कि त्रि दिवसीय महापूजन के कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिन बुधवार को प्रातः 10.30 बजे अनंत लब्धिनिधान गौतम स्वामी महापूजन का आयोजन किया गया, जिसका लाभ धाईदेवी मेवाराम रूगामल घीया परिवार भिंयाड़ हाल सूरत द्वारा लिया गया। महापूजन में विधिकारक राजु भाई मलकापुर द्वारा मंत्रोच्चार व भक्ति के माध्यम से महापूजन करवाया गया। महापूजन में भक्ति में श्रद्वालु झूम उठे। बोथरा ने बताया कि महापूजन में मंत्रोच्चार युक्त प्रतिमा को घर ले जाने का लाभ धाईदेवी मेवाराम रूगामल घीया परिवार भिंयाड़ हाल सूरत द्वारा लिया गया और आरती का लाभ रतनलाल केशरीमल संखलेचा परिवार व मंगल दीपक का लाभ बाबुलाल टीलचन्द बोथरा परिवार द्वारा लिया गया। जिनका ट्रस्ट मण्डल की औश्र से अनुमोदना की गई।
आज होगा शांतिधार स्त्रोत से अभिषेक का कार्यक्रम- आज 27 अक्टूबर गुरूवार को प्रातः 08.30 बजे विशिष्ट मंत्रोक्षरों से युक्त शांतिधार स्त्रोत से अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कुशल वाटिका जाने के लिए बस की व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे आराधना भवन, जुना किराडू मार्ग, विधापीठ से रवाना होकर कुशल वाटिका पहुंचेगी।