Site icon OmExpress

कुशीनगर में शादी समारोह में दौरान दुर्घटना वश 13 लोगों की मृत्यु

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

कुशीनगर।देश के उत्तर प्रदेश राज्य से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां पर एक शादी समारोह के दौरान दुर्घटना वश 13 लोगों की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से कुशीनगर में, दुर्घटना वश दो महिलाओं वह बच्चों सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों के मुताबिक शादी में महिलाएं व बच्चे शादी के दौरान एक पुराने कुएं पर ढके हुए स्लैब पर बैठे थे, स्लैब वजन से नीचे गिर गया और ऊपर बैठे लोग कुएं में जाकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया उनमें 13 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में कई लोगों के चोटे भी आई। गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में बीती रात को घटित हुई। करीब रात्रि 8:00 बजे के आसपास। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। वही मुख्यमंत्री योगी ने भी तुरंत सहायता का ऐलान किया व शोक व्यक्त किया।

Exit mobile version