बीकानेर 21 अक्टूबर, ( ओम दैया) भारतीय जनता पार्टी अपने दो शीर्ष नेताओं के जन्म दिवस को लेकर सेवा सप्ताह मना रही है। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने आज जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर इस विषय की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान 22 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं 24 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया जी की 56 वी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह के माध्यम समाज कल्याण के 56 प्रकार के सेवा कार्यो किये जाएंगे। कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर समर्पित भाव के साथ सेवा कार्यो में जुटेंगे।
इस दौरान रक्तदान संकल्प अभियान, वृक्षारोपण, तुलसी पौधा वितरण श्रमिकों का सम्मान, कॅरोना योद्धा सम्मान, सैनिटाइजर, फेस कवर वितरण, से लेकर अनेको समाज कल्याण के कार्यक्रम तय किए गए हैं। आज की वर्चुअल बैठक में जिले मोर्चे, के साथ साथ मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां देकर कामों का बंटवारा किया गया है। इसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अन्य पिछड़ी जाति मोर्चा, जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से 56 सेवा कार्य किए जाएंगे ।इन सेवा कार्यों में शिक्षकों का सम्मान, खिलाड़ियों का सम्मान, श्रमिक महिलाओं का सम्मान, भामाशाह सम्मान ,चरण पादुका वितरण सम्मान, किसान सम्मान, गरीबों के बीच में फल, वस्त्र वितरण, गरीबों को भोजन वितरण, कारसेवक सम्मान, पशुओं के लिए चारा पानी, दाना इत्यादि वितरण के अनेकों कार्य किए जाएंगे करोना की जागरूकता को लेकर जागरूकता वाले पत्रक का वितरण का कार्य भी किया जाएगा ।
शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया 7 दिन तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह में भाजपा शहर जिला इकाई से लेकर सभी जिले के अंतर्गत सभी सात मोर्चा के कार्यकर्ता इन कार्यो में अपना योगदान देंगे ।आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सभी मोर्चों को के बीच में कार्य का बंटवारा किया गया आज की मोर्चा बैठक में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत महिला मोर्चा ज्योति विजयवर्गीय, भारती अरोड़ा, सरिता नाहटा, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, चंद्रप्रकाश गहलोत, विनोद करोल, नरसिंग सेवग, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह,किसान मोर्चा महामंत्री रजनीकांत,डर अशोक मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असद रजा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, जिला आई. टी सयोजक सुशील आचार्य, सेह सयोजक देव दत्त शर्मा, महेश, उमेश सोलंकी,समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।