बीकानेर।केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार शनिवार को बीकानेर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी संभाग मुख्यालय पहुंचे जहा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष सरकार का स्वागत किया गया इस अवसर पर सुभाष सरकार मीडिया से रूबरू हुए और राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हम हर राज्य के स्कूल कॉलेज में लागू कर रहे है पर गहलोत सरकार केंद्र का सहयोग नही कर रही राजस्थान सरकार केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक से लेकर हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवा रही है पर गहलोत सरकार बच्चो को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में नाकाम है राजस्थान पेपर लीक, भ्रष्टाचार, गेंगवार, में नंबर वन है नरेंद्र मोदी जी की आयुष्मान भारत में लाखो लोगो को लाभ मिला है राजस्थान सरकार इस योजना को लागू नहीं कर रही, नल से जल मिशन में सरकार का फेलियर रहा है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया व पार्टी की रीति नीति बताते हुए अपने अनुभव साझा करते हुए कहा राजस्थान में जल्दी कमल खिलने वाला है और वेंटीलेटर पर चल रही कांग्रेस सरकार की विदाई होने वाली है। कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, नारायण चोपड़ा, राजेंद्र पंवार, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, आनंद सिंह भाटी, हनुमान चावड़ा, भूपेंद्र शर्मा, सुमन छाजेड़, सुषमा बिस्सा, रमजान अब्बासी, श्याम चौधरी, ओम प्रकाश मीणा, मुकेश ओझा, संगीलाल गहलोत, उपस्थित रहे।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार का भाजपा कार्यालय में स्वागत

