Site icon OmExpress

कॉ.अजीत सरकार का मना शहादत दिवस

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-बिहार राज्य सभा किसान सुपौल जिला कमेटी की ओर से विज्ञान महाविद्यालय त्रिवेणीगंज में कॉ. अजीत सरकार के शहादत दिवस मनाया।इस अवसर पर उपस्थित साथियों के बीच कॉ. अजीत सरकार के जीवन संघर्ष तथा उनके नेतृत्व मे ना केवल पूर्णिया,सीमांचल, कोशी ब्लकि पूरे बिहार उनके संघर्ष को याद करती है। विधानसभा के अंदर एक जांबाज विधायक के रुप में महिला उत्पीड़न आदिवासियों गरीबों क्या आवाज को बुलंदी से उठाने के लिए आज भी याद किए जाते है।

उनकी कमी संघर्ष के दौर में याद आती है पुराने सहरसा जिले के छातापुर के वलवा, त्रिवेणीगंज जदिया,हरिनहा जैसे दर्जनों भूमि मुक्ति आंदोलन कॉ. बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में लड़ी गई जो आज भी गरीब मेहनत कस आम- आवाम को दिल में बसा हुआ है।इस अवसर पर कॉ. राजेश ,कॉ.डॉ.अमित, संतोष, सदानं,श्रवण,दीप नारायण,अशोक, नीतू, नफीसा, गीता, अरुण,कुशेश्वर , सुरेश आदि नेताओं ने उनके संघर्ष को याद करते हुए लाल सलाम किए। इस अवसर पर सरकार की झूठी घोषणाएं, काला धन वापस लाना, अच्छे दिन महंगाई कम करना, किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल का लाभकारी मूल्य देना, रसोईया शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी को करंट टाइम सेंटर में कार्यरत सभी को मानदेय का भुगतान सभी गरीबों को राशन कार्ड सहित राशन का भुगतान आदि सवालों पर संघर्ष का ऐलान किया गया ।

Exit mobile version