

प्रशांत कुमार/सुपौल(ओम एक्सप्रेस ब्यूरों)
बास-चास-आवास,पेंशन,राशन,किराशन ,मनरेगा जैसी मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए आजीवन लड़ने वाले त्रिवेणीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के जागुर गांव निवासी के कॉमरेड भैरव शर्मा का शुक्रवार के तड़के निधन हो गया।कॉमरेड भैरव ब्रांच कमिटी सक्रिय लड़ाकू थे।


खेग्रामस के अंचल कमिटी के सदस्य भी थे।निधन पर उनके पैतृक आवास पर क्रांतिकारी माले नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।इस माले के जिला सचिव कॉ.जयनारायण यादव,ललिता देवी,आइसा के कोशी प्रभारी डॉ.अमित कुमार आदि नेताओं ने पहुंच कर श्रंद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस दौरान कोशी प्रभारी डॉ. अमित ने कहा कि महज दस्तख़त कर पाने वाले साथी भैरव ने अपने टोले,मुहल्ले के लोगो को राजनेतिक चेतना से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माले जिला कमिटी की ओर से हम उन्हें क्रांतिकारी लाल सलाम करते हैं।
