Site icon OmExpress

कोंग्रेसजनो ने डूडी का जन्मदिन गोसेवा कर मनाया

बीकानेर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर बुधवार को डॉ करणी सिंह स्टेडियम के पास बेसहारा गोवंश को हरा चारा एंव गुड़ खिला कर उनके स्वस्थ जीवन एंव उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
युवा कांग्रेस नेता फिरोज भाटी एंव पूर्व पार्षद यशपाल सिंह पड़िहार की अगुवाई में पूरे प्रदेश सहित बीकानेर में भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एंव किसान केसरी रामेश्वर डूडी के जन्मोत्सव के अवसर पर अनेकों सामाजिक कार्यक्रम हुवे।

युवा कांग्रेस नेता फिरोज भाटी ने इस अवसर पर कहा कि डूडी ने सदैव युवाओं को आगे लाने की नीति पर कार्य किया जिसके फलस्वरूप युवाओं में डूडी का काफी क्रेज भी है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में डूडी ने विधानसभा एंव पूरे प्रदेश शानदार विपक्ष की भूमिका निभाई थी जिसके फलस्वरूप 2018 में पार्टी सत्ता में आसीन हुई। डूडी ने सदैव 36 कौमों को साथ लेकर चलने का कार्य किया जिस कारण आज इनके जन्मदिन पर इस महामारी के दौर में भी कांग्रेस जनों एंव किसान वर्ग ने अलग अलग सामाजिक कार्य कर खुशी मनाई। डूडी एक जनप्रतिनिधि होने के साथ साथ एक कुशल जननेता भी है। आज परम पिता परमेश्वर से डूडी की मजबुत जमीनी पकड़ को देखते हुवे प्रदेश गहलोत सरकार द्वारा उचित सम्मान मिलने की दुआ की गई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षद जावेद पड़िहार एंव पूर्व पार्षद यशपाल सिंह पड़िहार ने डूडी को एक कर्मठ एंव मिलनसार जनप्रतिनिधि बताते हुवे कहा कि डूडी एक शालीन व्यक्तित्व के धनी है। इनकी सत्ता में भागीदारी ना मिलने से पूरे प्रदेश के युवा एंव किसान वर्ग में मायूसी है। हम आज इस शुभ अवसर पर इनके दिर्घायु होने की मंगल कामना की है। हर जनप्रतिनिधि को अपने जन्मोत्सव अवसर पर डूडी समर्थकों से सीख लेनी चाहिए।
आज इस सामाजिक कार्य में इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष मगन महाराज, वीरेंद्र सिंह शेखावत, महेश चौधरी, अकबर अली सेवादल, एड विनोद चौधरी, शाहरुख भुटटो, हुसैन खिलजी, मनोज सोनी, इमरान कल्लर, कुशाल मेहरा, फ़िरोज भुटटो, लाल सिंह राजपुरोहित, सूरज भुंड, इरफान कल्लर, महेंद्र सिंह, आमिर पंजाबगीर, मोसिम भुटटो, कैलाश ओझा, नजर अब्बासी, अनीस भुटटो, शहजाद भुटटो, जीतू कश्यप, अविनाश राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version