Site icon OmExpress

कोटगेट पुलिस ने दो चोरो को रात्री को गस्त के दौरान पकड़ा

बीकानेर।जिले में हो रही निरंतर चोरियों पर अब पुलिस भी सख्त नजर आ रही है। पुलिस ने अपनी गश्त को चुस्त किया है। कोटगेट पुलिस ने देर रात को दो युवकों को पकड़ा जो संदगिध रुप से घूमे रहा था। कोटगेट पुलिस के एसआई नंदराम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि को गश्त के दौरान केजी कॉम्लेक्स के सामने से दो जनों को पकड़ा जो किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था पकड़े गये चोर में एक चोर तोलारात ज्वैलर्स में हुई चोरी की वारदात में शामिल था तथा एक चोर सदर पुलिस थाना क्षेत्र की बाइक चोरी का आरोपी है। पुलिस ने बताया कि दोनों से कड़ी पूछताछ करके यह पता लगाया जा रहा है ये दोनों और कौनसी चोरियों में शामिल है।

Exit mobile version