• रालसा और डालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
  • जून-जुलाई तक चलेगा अभियान, निशुल्क पौधा वितरण

कोटा,।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जून जुलाई माह में सघन पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा के सचिव एडीजे प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला एवं सेशन न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी विज के मार्गदर्शन में अभियान की शुरुआत सुमित्रा देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नयापुरा स्थित ट्रस्ट परिसर से की गई है। अभियान में 2 माह निरंतर शहर भर में चयनित जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा। सुमित्रा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट भुवनेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण के लिए निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम समन्वयक उप मुख्य ट्रस्टी यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया की कार्यक्रम शुभारंभ पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने पौधारोपण किया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, समाजसेवी और ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन कोटा कमेटी की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता कंवर भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट द्वारा इकोफ्रेंडली पौधा प्लांट भी भेंट किए गए। कार्यक्रम पश्चात एडीजे प्रवीण वर्मा के सानिध्य में प्रकृति संरक्षण और सघन पौधारोपण पर समीक्षा बैठक भी ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें पौधारोपण अभियान को गति एवं पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता, वरिष्ठ समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी और मीडिया बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद सुमित्रा देवी ट्रस्ट की कोऑर्डिनेटर ज़ेबा पटेल ने दिया।

एडीजे प्रवीण वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम बरसात के मौसम में जून-जुलाई में हर साल आता है और इसके तहत पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का अभियान पूरे जोरों शोरों से चलाया जाता है और प्रयास रहता है कि ऐसी जगह स्कूल, कॉलेज या न्यायालय परिसर या बड़े लेवल पर वन विभाग के साथ मिलकर पौधारोपण करने का और पर्यावरण संरक्षण का संदेश हम जागरूकता के माध्यम से देते हैं। अभियान 1 जून से 31 जुलाई तक चलेगा। आज यहां ट्रस्ट पर जो कार्यक्रम रखा गया है वह एडवोकेट भुवनेश कुमार शर्मा जो मुख्य ट्रस्टी है सुमित्रा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के उनके निवेदन पर रखा गया है और साथ में ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनीता कंवर, मीडिया हाउस के रवि सांवरिया, चाइल्डलाइन की रेखा शाक्य, दिलशाद खान और स्काउट गाइड से यज्ञदत्त हाड़ा सभी का सहयोग मिला है। समन्वित प्रयास रंग लाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से जन चेतना और आमजन को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी।

मुख्य ट्रस्टी भुवनेश शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट की शुरुआत से ही पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प रहा है। हम प्रकृति को समर्पित हैं। ट्रस्ट प्रत्येक व्यक्ति के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प चला रखा है। कोई भी व्यक्ति को अपने जन्मोत्सव पर पौधा लगाना चाहता है तो वह हमारे ट्रस्ट कैंपस में आकर पौधा लगा सकता है अगर वह चाहे तो ट्रस्ट सदस्य उनके घर आकर भी पौधा लगाएगा, जिसका कोई चार्ज नहीं होगा। ट्रस्ट कैंपस में विभिन्न प्रकार के एक हजार औषधीय पौधे, फलदार और जैविक पौधे उपलब्ध हैं जो समय-समय पर वितरित किए जाते हैं ट्रस्ट द्वारा वर्ष भर में एक लाख से अधिक पौधे हाडोती संभाग में लगाए गए है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नगर विकास न्यास से देखरेख को मिले भूखंड पर भी एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं और हमारे अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रयास चल रहे हैं। ट्रस्ट के सामाजिक योगदान में बच्चों के लिए औषधीय टीकाकरण शिविर और वृद्धों के लिए वरिष्ठ जन जन्मदिवस पर प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं महिलाओं के लिए सशक्तिकरण आयोजन सहित विभिन्न कार्यक्रम संगोष्ठी और विचार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।