Site icon OmExpress

कोटा में होली पर बुझ गए तीन घरों के चिराग, पुलिस प्रशासन खेलता रहा होली

कोटा ।कोटा में पुलिस का लापरवाही का नमूना देखने को तब मिला जब तीन युवकों की दो अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने से मौत हो गयी और सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची

होली के दिन कोटा में दो अलग-अलग हादसों में तीन युवक पानी में डूब गए. घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की थी. लेकिन इन दोनों घटनाओं में ना ही प्रशासन का कोई अधिकारी और ना ही पुलिस का कोई आला अधिकारी मौके पर पहुंचा. देर रात इस पूरी घटना को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला खुद मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवार से मुलाकात की. परिवार के लोगों ने बताया कि हादसा दिन में 3:00 बजे हुआ लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद भी ना ही जिला प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर पहुंचा और ना ही सिटी एसपी मौके पर पहुंचे. इस पूरे मामले को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गंभीरता दिखाते हुए. इस घटना से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया. बिरला ने ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी सीएम गहलोत को दी और ट्वीट में लिखा कि दोपहर 3:30 बजे की घटना पर रात 12:30 बजे तक किसी आला अधिकारी का मौके पर नहीं पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है. पूरे मामले को लेकर के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की टीम पीड़ित परिवारों के साथ है मौजूदा हालात में उनकी हर संभव मदद की जा रही है।

Exit mobile version