Site icon OmExpress

कोटा से विद्यार्थियों लेकर को आज ओर कल रवाना होंगी बसे

कोटा।कोटा जिला प्रशासन की ओर से कोटा में अध्ययनरत राजस्थान के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों को घर भिजवाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है।

जिला कलक्टर ओम कसेरा ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों के छात्रों को उनके घरों तक भेजने के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 24 अप्रेल को शाम 6 बजे बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर के लिए बसें रवाना होंगी। इसी दिन शाम 7 बजे जोधपुर, सिरोही, झुंझुनूं, चुरू और जालौर के लिए बसें जाएंगी।

कोटा से 16 हजार से अधिक विद्यार्थी घर जा चुके
इसी प्रकार शाम 8 बजे बांसवाड़ा, धौलपुर, पाली, नागौर, डूंगरपुर, सीकर, अलवर और भरतपुर के लिए बसें रवाना होंगी।

उन्होंने बताया कि इसी दिन रात 9 बजे करौली, राजसमंद, जयपुर, दौसा, प्रतापगढ़ और उदयपुर के लिए बसें जाएंगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि 25 अप्रेल को सुबह 10 बजे सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ और अजमेर के लिए बसें रवाना होगी।

Exit mobile version