Site icon OmExpress

कोटि गायत्री महायज्ञ 31 से महानंद मंदिर में पोस्टर का हुआ विमोचन


बीकानेर, 16 अक्टूबर । श्रीरामसर रोड स्थित महानंद महादेव मंदिर में 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक 25 कुंडीय कोटि गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।
महानंद वैदिक यज्ञ समिति द्वारा कर्मकाण्ड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में होने वाले इस महायज्ञ के दौरान दो सौ वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा गायत्री के एक करोड़ मंत्रों का जाप किया जाएगा तथा दशांश हवन होगा।

इसके पोस्टर का विमोचन बुधवार को पंडित नथमल पुरोहित के करकमलों द्वारा किया गया। इस दौरान समिति के रविंद्र आचार्य, महेन्द्र आचार्य, दीनदयाल आचार्य, अभिषेक आचार्य, दाऊलाल कल्ला, विजय नारायण आचार्य, माधव पुरोहित, आशीष एवं मदन मोहन आदि मौजूद रहे।
उल्लखेनीय है कि इससे पहले 30 अक्टूबर 2016 से यह महायज्ञ आयोजित हुआ था।

Exit mobile version