Site icon OmExpress

कोटि गायत्री यज्ञ में किया दीपदान

बीकानेर, 6 नवंबर। महानंद मंदिर में चल रहे कोटि गायत्री यज्ञ के सातवें दिन बुधवार को महिलाओं द्वारा यज्ञ मंडपों पर दीपदान किया गया।

महानंद वैदिक यज्ञ समिति के पवन जोशी ने बताया कि कर्मकाण्ड भास्कर पं. नथमल पुरोहित के सान्निध्य में चल रहे यज्ञ में यजमानों द्वारा अब तक सात लाख आहूतियां दी जा चुकी हैं। बुधवार को महिलाओं ने दो सौ इक्यावन दीप प्रज्वलित किए। इससे पहले वेदमाता गायत्री माता की पूजा की गई। उन्होंने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन सौ ब्राह्मण गायत्री मंत्रों का जाप कर रहे हैं। मंत्र जाप पूरे दिन चलता है। यज्ञ की पूर्णाहूति नौ नवंबर को होगी।

Exit mobile version