Site icon OmExpress

कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91 हजार से ज्यादा

नई दिल्ली/ कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से भारत में होने वाली मौतों का आंकड़ा गुरुवार देर रात 15 हजार के पार गया जबकि संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91 हजार से ज्यादा हो गई है। दुनियाभर में 4 लाख 88 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी थी। संक्रमितों की संख्या भी 96 लाख 55 हजार के पार चली गई है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट..

-भारत में 4,91,168 मरीज संक्रमित

-देश में अब तक 15,308 लोगों की मौत

-भारत में 2,85,664 मरीज स्वस्थ हुए

-दुनियाभर में 4,88,134 लोगों की मौत

-पूरी दुनिया में 96,55,149 लोग संक्रमित

-विश्वभर में 52,44,393 मरीज स्वस्थ

-इंडोनेशिया में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 हजार के पार हो गई। संक्रमितों की बढ़ती संख्या से विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि सरकार आर्थिक दबाव की वजह से कारोबार को दोबारा बहाल करने की अनुमति दे रही है।

Exit mobile version