त्रिवेणीगंज(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस।चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले सांसद अब लापता हो गए हैं। संक्रमण के इस काल में जब लोगों को जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता थी तो वह कहीं ढूंढे नहीं मिल रहे और उनके फोन भी उठने बन्द हो गए है।
ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सुपौल की जनता कह रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुपौल लोकसभा के सांसद दिलेश्वर कामेत और को तो क्षेत्रीय जनता ने सोशल मीडिया पर लापता घोषित कर दिया है। ट्विटर फेसबुक व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग लिख रहे हैं कि क्या से क्या हो गया सांसद लापता हो गया हैं।
कोरोना काल में लापता हाे गए सुपौल सांसद दिलेश्वर कामेत

