रोहतक, । मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष कांता आलडिया ने कहा कि कोरोना की लडाई में पुलिस का योगदान अतुलनीय है। जिस प्रकार दिन रात अपनी जान की परवाह किए बगैर पुलिस कर्मी नाको पर तैनात है और लोगों की सुरक्षा करते है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज पुलिस प्रशासन के द्वारा ही हम अपने घरों में सुरक्षित है। यह बात उन्होंने बुधवार को शहर में जगह-जगह पर लगाए नाको पर तैनात पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए कही।
कोरोना की लड़ाई में जुटे पुलिस का योगदान अतुलनीय-कांता आलडिया

