Site icon OmExpress

कोरोना के चलते घर की छत पर हुआ नृसिंह चतुर्दशी का आयोजन

बीकानेर। ( ओम एक्सप्रेस) कोरोना महामारी के चलते शहर मे नृसिंह चतुर्दशी पर बीकानेर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली नृसिंह लीला नहीं हो सकी। जिस पर बीकानेर शहर के ब्रह्मपुरी चौक के बच्चों ने कोरोना महामारी व प्रशासन द्वारा जारी सोशल निर्देशों का पालन करते हुए अपने घर की छत पर ही नृसिंह लीला का मंचन किया गया। जिसमें बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से भगवान नृसिंह व हिरण्यकश्यप के मुखौटे तैयार कर व घर की छत पर सायं 7 बजे नृसिंह लीला का मंचन किया गया। जिसमें भगवान नृसिंह का रूप मानस पुरोहित ने, हिरण्यकश्यप का रूप आशीष पुरोहित ने व भक्त प्रहलाद का रूप सदानन्द पुरोहित ने अदा किया। इस आयोजन में मनन व्यास, अभिषेक सुथार, ईशा श्रीमाली, कुणाल सुथार, कुशाल श्रीमाली आदि ने अपना पूरा सहयोग किया।

बच्चों ने हिरण्यकश्यप को कोरोना रूपी दानव का रूप दिया व भगवान नृसिंह को प्रशासन का रूप बताकर भगवान नृसिंह ने प्रहलाद रूपी जनता को करोना रूपी दानव से बचाने की भगवान से प्रार्थना की। बच्चों ने यह सारी तैयारी सुबह से घर में मौजूद संसाधनो से ही की व कलर के रूप में भी घर में रखी लाल व काली स्याही, चंदन, हल्दी, कुमकुम से उक्त मुखौटों को तैयार किया।

उक्त मंचन के बाद भगवान नृसिंह की आरती कर सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हुए पंचामृत का वितरण पूरे

Exit mobile version