Site icon OmExpress

कोरोना के बाद अब चीन में आया हंता वायरस, एक व्यक्ति की हुई मौत

नई दिल्ली/। पूरी दुनिया इस समय कोरोना के कहर से जूझ रही है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ चीन के वुहान शहर में जन्मे इस वायरस का असर चीन में कम हो रहा है मगर दूसरी तरफ चीन के युन्नान प्रांत से खबर आ रही है कि यहां एक व्यक्ति की हंता (Hanta virus) नाम के वायरस से मौत हुई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे है कि चीन हंता फिर से कोरोना की तरह महामारी न बन जाए।
युन्नान शहर में मिला वायरस
बता दें चीन के युन्नान शहर में हंता वायरस का एक पीड़ित बस में बैठकर जा रहा था। जिसकी बाद में मौत हो गई। प्रशासन ने इसके बाद उस बस में बैठे सभी लोगों की जांच की ताकि इस वायरस के फैलने की सारी संभावनाओं को खत्म किया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर लिखता है कि चीन नई महामारी की परियोजना पर काम कर रहा है। जो चूहों को खाने से होती है।

चूहों के माध्यम से फैलता है वायरस
बता दें हंता वायरस चूहों के माध्यम से फैलता है। यह चूहों को घर के अंदर और बाहर करने से फैलता है वहीं जब हम किसी चूहे के मल, मूत्र को छूते हैं और उसे मुंह तक ले जाते हैं तब यह बीमारी फैलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस हवा में फैलता है अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संर्पक में आता है तो इस वायरस के फैलना का खतरा होता है।

Exit mobile version