मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहाराज्य सरकार ने जिस मंशा के साथ ’कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन’ तथा ’नो मास्क, नो एन्ट्री’ अभियान शुरू किया है, इसका प्रदेशवासियों के बीच अच्छा असर हो रहा है। लोग मास्क पहनने और उचित दूरी रखने की पालना के साथ-साथ मास्क वितरण के काम में भी बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। निर्देश दिए कि अभियान के दौरान वितरित किये जा रहे मास्क गुणवत्ता-युक्त हों, ताकि संक्रमण को रोकने का उद्देश्य पूरा हो सके।
निवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और जन आन्दोलन की समीक्षा की। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत संक्रमण में कमी लाने तथा आमजन में हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए इस आंदोलन की कल्पना की गई, जिसे लोगों ने खुले दिल से अपनाया है। सरकारी मशीनरी के साथ-साथ गैर-सरकारी संस्थाएं एवं आमजन अभियान में रूचि ले रहे हैं, जिससे यह सही मायनों में जन आन्दोलन बन पाया है।
बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों से अभियान के बारे में सकारात्मक फीडबैक मिला है। लोगों में मास्क पहनने के प्रति चेतना बढ़ी है तथा आमजन एक-दूसरे को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागृत कर रहे हैं। स्थानीय संगठन एवं संस्थाएं आगे आकर मास्क वितरण सहित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता निभा रही हैं।
’कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन’ तथा ’नो मास्क, नो एन्ट्री’ में आमजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें: गहलोत

