Site icon OmExpress

कोरोना को लेकर जिला कलेक्टर की प्रेस वार्ता

जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा है कि लॉक डाउन के चलते लोग अपने घरों में रहे। राशन और जरूरी सामान की कमी नहीं है। सभी को घर बैठे उपलब्ध करवाया जायेगा। गुरुवार शाम यूआईटी सभागार में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बीकानेर में सभी संदिध
मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है

एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। गौतम ने कहा कि जहाँ भी कालाबाज़ारी की शिकायत हुई है वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है। संकट के इस दौर में आप सभी अपने घरों में रहें। स्वस्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करें।
घर बैठे जरूरी सामान मिले, इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें सब्जी, दूध से लेकर अन्य राशन का सामान भी है। इसके लिए शीघ्र मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
गौतम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी करवाई की जा रही है। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version