Site icon OmExpress

कोरोना मृतकों के परिजनों को बिहार सरकार देगी 4.5 लाख रुपए*

– नीतीश कैबिनेट की बैठक में लगी 6 एजेंडों पर मुहर

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना l बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें सरकार ने सबसे बड़ा फैसला कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के हक में किया है। अब कोविड-19 मृतकों के निकटतम आश्रितों को सरकार की तरफ से 4 लाख 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा बिहार पेशा कर नियमावली में संशोधन को मंजूरी मिल गई है।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि कोरोना मृतकों के परिजनों को आकस्मिकता निधि से चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 106 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को 50 लाख प्रति मृतक की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान करने के निमित्त वित्तीय वर्ष 2021-22 में आकस्मिकता निधि से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें सरकार ने सबसे बड़ा फैसला कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के हक में किया है।
इसके अलावा कैबिनेट ने बिहार पेशा कर नियमावली, 2011 में संशोधन को मंजूरी दी है।
राज्य के राजस्व में वृद्धि के लिए बिहार ईख नियमावली-1978 में संशोधन को स्वीकृति दी गई है। बिहार नगरपालिका 2007 के आलोक में एक नए नगर निकाय का गठन एवं 3 नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार की स्वीकृति दी गई है। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर हर साल 17 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version