Site icon OmExpress

कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

समस्तीपुर , अनमोल कुमार
पीस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र वितरित किया गया । इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया ।
पीस ऑफ इंडिया के प्रांतीय अध्यक्ष अमर कुमार राय प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार भारती कोषाध्यक्ष सचिन कुमार राय ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अखिलेश आनन्द, डॉ संजय कुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रमोहन गौरव समय अन्य पुलिसकर्मियों को कोरोना योद्धा का प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र वितरित किया गया ।इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।

Exit mobile version