Site icon OmExpress

कोरोना संकट: 66,000 करोड़ रुपये के लाखों मकान तैयार, कैसे मिलेंगे खरीदार?

नई दिल्ली।देश में करीब 66,000 करोड़ रुपये के मकान बनकर तैयार हैं. लेकिन कोरोना संकट के दौर में अब बिल्डर्स में यह आशंका घर कर रही है कि आगे इसके खरीदार कैसे मिलेंगे? संपत्ति सलाहकार कंपनी एनारॉक ने बिल्डर्स को सलाह दी है कि उन्हें ये मकान डिस्काउंट पर बेचने चाहिए.

एनारॉक का आकलन है कि बिल्डरों के पास इस समय विभिन्न शहरों में 66,000 करोड़ रुपये के मकान बिक्री के लिए पड़े हैं जो बनकर बिल्कुल रहने लायक तैयार हो चुके हैं. एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में करीब 78,000 रेडी टू मूव मकान बिक्री के लिए खड़े हैं।

गौरतलब है कि कोरोना की वजह से देश-दुनिया की इकोनॉमी की हालत अच्छी नहीं है. इस पूरे वित्त वर्ष में इकोनॉमी के काफी सुस्त रहने का अंदेशा है. लोगों के रोजगार, आमदनी पर संकट है, ऐसे में लोग रियल एस्टेट में निवेश कितना करेंगे, इसे लेकर संदेह बना हुआ है. इस वजह से इन तैयार मकानों के लिए खरीदार मिलना आसान नहीं है।

Exit mobile version